Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बैंक कर्मचारी ने खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने अपने ही बैंक में विषाक्त पदार्थ गटक लिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार घघलोडी निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार द्वाराहाट के एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। अमित के भतीजे आकाश और पड़ोसी आशीष ने बताया कि बीते कुछ दिनों से अमित का बैंक के अधिकारियों के साथ विवाद चल रहा था। इससे वह काफी परेशान थे। जिसके बाद बैंक में उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में अमित को द्वाराहाट से उप जिला चिकित्साल रानीखेत ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर एसटीएच रेफर कर दिया। यहां गुरूवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शव लेने पहुंचे परिजनों ने बैंक कर्मियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रहीं है।

Exit mobile version