Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिरडी साई कृपा धाम में बसंतोत्सव का आयोजन, नगर भ्रमण पर निकली साई बाबा की पालकी यात्रा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को शिरडी साई कृपा धाम में आयोजित बसंतोत्सव के दूसरे दिन साई बाबा की पालकी यात्रा नगर में भ्रमण कर निकाली गई।

नगर में निकली यात्रा

इस मौके पर यह पालकी यात्रा साई मन्दिर से माल रोड से होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर पहुंची। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, पार्षद ज्योति साह, पार्षद भुवन जोशी, पार्षद अंजू बिष्ट सहित नगर के विभिन्न स्थानों से आए महिला व पुरुषों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में बाबा की पालकी यात्रा में शिरकत की।

कल‌ होगा भंडारा

वहीं कल दिनांक दो‌ फरवरी को मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जो प्रात: 10 बजे से सांय 06 बजे तक चलेगा।

Exit mobile version