Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल की डायलिसिस मशीन हुई खराब, मरीज परेशान

अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में फिर एक बार डायलिसिस मशीन खराब हो गयी है, जिससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

डायलिसिस मशीन हुई खराब-

बीते दिनों डायलिसिस मशीन का आरओ खराब हो गया था। जिससे डायलिसिस सेवा बंद पड़ गई थी। जिसके बाद खराब आरओ बदला गया और मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जा रही थी। लेकिन अब डायलिसिस मशीन के खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इस वजह से मरीजों को हल्द्वानी जाना पड़ रहा है।

Exit mobile version