Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्राथमिक विद्यालयों में जल्द होगी बेसिक शिक्षकों की भर्ती, विज्ञप्ति जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन की ओर से बेसिक शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके तहत अल्मोड़ा जिले को 129 शिक्षक मिलेंगे। शासन ने जिले में 129 शिक्षकों की तैनाती को स्वीकृति दे दी है। वहीं इस समय जिले में प्राथमिक शिक्षकों के 266 पद रिक्त चल रहे हैं। 129 पदों पर भर्ती होने से राहत मिलेगी। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी बेसिक अत्रेष सयाना ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसके बाद अब जल्द ही भर्ती की प्रकिया शुरू होगी।

Exit mobile version