Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बीडीसी बैठक का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्याल्दे में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। शुक्रवार को विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

की यह मांग

जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, अधिकारियों की लापरवाही के चलते काम नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि विधायक निधि से काटी गई सड़कों पर डामरीकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने लंबे समय से उरेडा की तरफ से लगी सोलर स्ट्रीट लाइट की खराबी पर नाराजगी जताई और उन्हें जल्द ठीक करने की मांग की।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि हरी राम आर्या, डीडीओ संतोष पंत, तहसीलदार दिवान गिरी, बीडीओ भीम सिंह नेगी, बीईओ वंदना रौतेला, प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुंदन लाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहें।

Exit mobile version