Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गर्मी की शुरुआत, पेयजल संकट ने बढ़ाई दिक्कतें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में पेयजल संकट से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही पेयजल संकट बढ़ने लगा है।

गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पेयजल संकट

मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट ब्लॉक के बड़ी आबादी वाले पांच से अधिक गांवों में बीते एक सप्ताह से लाइन में खराबी आने से पानी की आपूर्ति बंद है। जिस पर लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहें हैं। जानकारी के अनुसार द्वाराहाट विकासखंड के खलना, सिमलगांव, गोदी, मौहंणी, पैठांनी, धूरा,तड़ीगांव, तेड़गांव को जलापूर्ति करने वाली सुंवाली पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से इन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।

कहीं यह बात

इस संबंध में एस रौतेला, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, द्वाराहाट ने बताया कि Iसुंवाली पेयजल योजना की लाइन ठीक करने के प्रयास हो रहे हैं। जल्द लाइन ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Exit mobile version