Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की हुई बैठक, लिया निर्णय, महाशिवरात्री पर भव्य होगा भगवान शिव व मां पार्वती का विवाह समारोह, होगा दीपोत्सव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जो श्री श्री १००८ ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किये गये

✅✅सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भाँती इस वर्ष भी महाशिवरात्री का आयोजन पूर्ण धार्मिक व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। सुबह पूजा अर्चना के पश्चात सांय 04 बजे से गौरी शंकर का विवाह कार्यक्रम आयोजित कर विशेष पूजा की जायेगी। वहीं सांयकाल दीपोत्सव मनाया जायेगा।
✅✅सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि नगर-निगम के चुनाव में मंदिर से सम्बन्धित निर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिन्दन व स्वागत किया जायेगा। मंदिर से सम्बधित अन्य का भी स्वागत् व अभिनन्दन किया जायेगा। इसके लिये कैलाश जोशी मनोज वर्मा, अभय साह, राजेन्द्र बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी है। यह कार्यक्रम भी महाशिवरात्री को ही सम्पन्न किया जायेगा।

जताया शोक

बैठक में समिति के सदस्य व सहयोगी मनीष जोशी के पिता स्व. देवेन्द्र जोशी एवं समिति के सदस्य योगेन्द्र महाजन की माता कान्ता महाजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया गया।

रहें उपस्थित

इस बैठक में रामअवतार अग्र‌वाल, कैलाश जोशी, दिनेश गोयल, कुन्दन सिंह बिष्ट मनोज वर्मा, नरेन्द्र‌लाल साह राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, मनीष साह, मनोज साह, प्रकाश बिष्ट, दिनेश पाण्डे, दिनेश जोशी (कछ) हेमूत रावत, अभय साह अनिल कनगल विजय रावत, लाल सिह विष्णू, पूरन चन्द्र काण्डपाल, भूपाल सिह गड़ि‌या, सागर रावत आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version