Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सावधान: सरकारी नौकरी का दिया झांसा, ठग लिए साढ़े आठ लाख रुपए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बताया गया कि देघाट थाना क्षेत्र निवासी युवक मनीष कुमार ने पुलिस में तहरीर सौंपी। जिसमें बताया है कि उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया है। नवंबर 2023 उनका परिचय एक जानने वाले व्यक्ति के माध्यम से गिरीश चंफुद्र मिश्रा, जिला नैनीताल से हुई। जिसके बाद आरोपी ने उनसे जान पहचान बढ़ाई‌ और फोन पर बातचीत की। इस बीच आरोपित ने बताया कि उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत है, और कई लोगों की नौकरी लगा चुका है। इस बीच आरोपी ने बताया कि एक आइएएस से उसके अच्छे संबंध है, वह उनकी नौकरी कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पद पर लगा देगा और फोन पर पैसो की डिमांड करने लगा। बताया कि झांसे में आकर उन्होंने अपनी बहन के खाते से आरोपी के खाते में 8 लाख 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद फरवरी में जेई का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। लेकिन इसमें उनका चयन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पैसे वापस मांगे। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें एक सप्ताह का समय मांगा। लेकिन आज तक उन्हें उनकी धनराशि वापस नहीं दी। अब पैसे मांगने पर आरोपी उन्हें धमका रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद पुलिस में तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब जांच में जुट गई है।

Exit mobile version