Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सावधान: साइबर ठगों का जाल: बैंक डिटेल लेते ही खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये



अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के रानीखेत कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने बैंक अधिकारी या प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति को अपने झांसे में लिया और गोपनीय बैंक डिटेल्स हासिल कर खाते से ₹99,000 रूपये उड़ा लिए।

जानें क्या है मामला

जानकारी के अनुसार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रानीखेत के कालिका क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में लिखित तहरीर सौंपी है। पीड़ित ने बताया कि बीते 4 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले साइबर ठग ने उन्हें अपनी बातों के जाल में उलझाया और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम होने का बहाना बनाकर उनके खाते से संबंधित गोपनीय जानकारियां (बैंक डिटेल्स) मांग लीं। पीड़ित ठग की बातों को सच मान बैठे और जैसे ही उन्होंने अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी कॉलर के साथ साझा की, चंद मिनटों के भीतर ही उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आ गया। ठग ने उनके खाते से ₹99,000 की भारी-भरकम राशि उड़ा ली।

जांच शुरू

जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version