Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सावधान: डायल 112 को न समझें मजाक: आत्महत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले पर हुआ चालान


​
अल्मोड़ा: आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ पर फर्जी या झूठी सूचना देना अब भारी पड़ सकता है। लमगड़ा पुलिस ने तड़के आत्महत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटा है और उसे भविष्य के लिए चेतावनी दी है।

​सूचना पर पहुंची पुलिस

​घटना 25 अक्टूबर तड़के की है। थाना लमगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ठाट जलना निवासी बच्चे सिंह ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसके पड़ोस में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जैंती और गश्त कर रही नाइट ऑफिसर पुलिस टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची। जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से पड़ताल की, तो सूचना पूरी तरह से झूठी और भ्रामक पाई गई। पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि कॉलर बच्चे सिंह ने जानबूझकर डायल 112 पर गलत जानकारी देकर पुलिस को गुमराह किया था।
​
किया चालान

आपातकालीन सेवा के दुरुपयोग पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ​पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत आरोपी बच्चे सिंह का ₹5,000 का चालान काटा। भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के लिए पुलिस टीम द्वारा कॉलर की काउंसिलिंग भी की गई।
​

Exit mobile version