Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगों से रहें सावधान, अनजान नंबरों पर न करें क्लिक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 18/01/2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व मे महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफिला द्वारा रामलीला मैदान, सोमेश्वर चौराहे पर जागरूकता चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों को
साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के विभिन्न पैंतरों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई भी कानूनी प्रक्रिया नही है।किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अनजान नंबर से आ वीडियो कॉल को रिसीव ना करें। साईबर ठगी से बचाव के बारे समझाया और सभी को इस संबंध में अपने परिजनों व आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।    

Exit mobile version