Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगों से रहें सावधान, इन बातों का रखें खास ध्यान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 26.10.2025  को थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा स्याल्दे बाजार व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा सल्ट थाना क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग सहित साइबर ठगों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न पैंतरों व उनसे बचाव के संबंध में जानकारियां दी तथा उनके साइबर क्राइम से संबंधित संदेहों/ समस्याओं का समाधान किया गया। सभी को बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक करें, जिससे आप लोगों के लिये मददगार बन सकते है। साथ ही बैनर व पम्पलेट के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में आगाह करते हुए आम जनमानस को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है, तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।

Exit mobile version