Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगों से रहें सावधान, स्कूली बच्चों को डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों से कराया अवगत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

नशे के दुष्परिणामों की भी दी जानकारी

इसी क्रम में बीते कल दिनांक 17/01/2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व मे महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफिला द्वारा जीआईसी चनौदा में लगभग 200 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे समझाया और बच्चों को इस संबंध में अपने परिजनों व आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी।

Exit mobile version