Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भैंसियाछाना ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता धौलछीना में संपन्न: APS धौलछीना, खाटवे और चंद्रकोट के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अल्मोड़ा: धौलछीना: भैंसियाछाना ब्लॉक की प्रारंभिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) धौलछीना के क्रीड़ा मैदान में धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खेल प्रारंभ होने से पूर्व ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता ने खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद प्रतिभागियों ने खेल भावना की शपथ लेकर प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताए

• ​50 मीटर दौड़: बालक वर्ग में रा.प्रा.वि. धौलछीना के कृष्णा प्रथम, स.शि.मं. बाड़ेछीना के आयुष द्वितीय और रा.प्रा.वि. खाटवे के गौरव जोशी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रा.प्रा.वि. कांचुला की ईशिता सुगड़ा ने पहला, रा.प्रा.वि. भेटाबडिया की निधि आर्या ने दूसरा और रा.प्रा.वि. बगरेटी की दिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
• ​100 मीटर दौड़: बालक वर्ग में ए.पी.एस. धौलछीना के ऋषभ मेहरा प्रथम रहे, जबकि बालिका वर्ग में ए.पी.एस. धौलछीना की प्राची मेहरा ने बाजी मारी।
• ​200 मीटर दौड़: बालक वर्ग में मिशन स्कूल नौगांव के शुभम प्रथम रहे। बालिका वर्ग में रा.प्रा.वि. बखरियाटाना की नव्या ने पहला स्थान पाया।
• ​400 मीटर दौड़: बालक वर्ग में रा.आ.प्रा.वि. खाटवे के आयुष कुमार और बालिका वर्ग में ए.पी.एस. धौलछीना की शिवन्या विजेता बनीं।
• ​लंबी कूद: बालक वर्ग में आयुष कुमार (खाटवे) तथा बालिका वर्ग में दिया (बगरेटी) प्रथम स्थान पर रहे।
• ​टीम खेल (कबड्डी व खो-खो): कबड्डी बालक वर्ग में लिंगुणता न्याय पंचायत और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत पल्यू (ए.पी.एस.) विजेता बनी। खो-खो बालक वर्ग में लिंगुणता और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत लिंगुणता (ऐरीखान) ने खिताब अपने नाम किया।


​जूनियर वर्ग के मुकाबले

• ​100 व 200 मीटर दौड़: 100 मीटर बालक में कृष्णा (ए.पी.एस. धौलछीना) और बालिका में रक्षिता मेहरा (ए.पी.एस. धौलछीना) प्रथम रहे। वहीं 200 मीटर बालक में अनमोल सिंह (जू.हा. हरड़ा) और बालिका में आमीशा (जू.हा. चंद्रकोट) ने बाजी मारी।
• ​400 व 600 मीटर दौड़: 400 मीटर बालक में दीपांशु (दियारी) और बालिका में खुशी बिष्ट (नौगांव) विजेता बने। 600 मीटर दौड़ में मयंक गोस्वामी (ग्रीनवैली पेटशाल) और बालिका वर्ग में शबनम (चंद्रकोट) ने पहला स्थान प्राप्त किया।
•  ​फील्ड इवेंट्स (कूद व क्षेपण):
◦ ​लंबी कूद: दीपांशु बिष्ट (थिकलना) व हिमानी बोरा (सल्ला भाटकोट) प्रथम रहे।
◦ ​ऊंची कूद: आयुष बिष्ट (सल्ला) व सोनाक्षी (चंद्रकोट) ने बाजी मारी।
◦ ​गोला क्षेपण: मयंक डसीला (हरड़ा) व काजल (चंद्रकोट) प्रथम रहे।
◦ ​चक्का क्षेपण: अमन (दियारी) व सोनाक्षी (सल्यूडी) विजेता बने।
• ​टीम खेल (कबड्डी व खो-खो): कबड्डी बालक और बालिका दोनों वर्गों में न्याय पंचायत लिंगुणता विजेता बनी। वहीं खो-खो में बालक व बालिका दोनों वर्गों में न्याय पंचायत पाण्डेयतोली की जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट की टीम विजेता रही।


​दिया योगदान

​प्रतियोगिता के समापन पर भोजनावकाश के बाद विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह मेहरा एवं डायट के अशोक बनकोटी ने बच्चों को पुरस्कार बांटे और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश महरा ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता, निर्णायक मंडल के शिक्षकों, अभिलेखीकरण टीम और भोजन व्यवस्था संभाल रहे अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। वहीं हरि मेहता ने सभी शिक्षक-कर्मचारियों और अतिथियों का आभार जताया।

Exit mobile version