अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज भैयादूज मनाया जा रहा है। भाई बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बहनों ने भाइयों के सिर पर च्यूड़े पूजे
इस मौके पर बहनों ने भाइयों को च्यूड़े पूजकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैया-दूज त्यौहार आज गुरुवार को जिले भर में उमंग व उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को च्यूड पूजकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने रंगोली व चौक बनाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद भाई को टीका लगाकर मुंह मीठा कराया और सुख-समृद्धि, वैभव व दीर्घायु की मंगल कामना की। जबकि भाइयों ने अपनी बहनों को तरह-तरह के उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया। वहीं श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर च्यूड़े अर्पित किए।