Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: माँ श्यामा गिरी (माई जी) की दसवीं पुण्य तिथि पर हनुमान गड़ी मंदिर, चौसली में भंडारे का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ श्यामा गिरी (माई जी) की दसवीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य पर हनुमान गड़ी मंदिर, चौसली (निकट क्वारब पुल) अल्मोड़ा में आज दिनांक 11 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। पिछले दस वर्षो से यहां माई जी की पुण्य तिथि पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

भव्य भंडारे का आयोजन

जिसमें मां श्यामा गिरी माई जी की पुण्य तिथि पर शांति पाठ भी किया गया। तत्पश्चात् पूजा-आरती व भोग लगाएं जाने के साथ ही आज दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगणों ने हनुमान गड़ी मंदिर पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कई साधु-बाबा लोग भी उपस्थित रहें। भंडारे में हनुमान गड़ी मंदिर समिति व धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के समस्त सेवकों ने अपना सहयोग दिया।

Exit mobile version