Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने नगर में बाइक रैली का किया आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज भाजयुमो द्वारा अल्मोड़ा नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया।

बाइक रैली कर्बला तिराहे से सिकुड़ा बैंड तक की गई आयोजित

बाइक रैली की शुरुआत कर्बला तिराहे से हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वाहनों में नारेबाजी करते हुए सिकुड़ा बैंड पर स्थित स्वर्गीय राम सिंह धोनी पार्क में पहुंचे। जहां बाइक रैली का समापन किया गया।

रैली में उपस्थित रहे

बाइक रैली में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत उपस्थित रहे। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरनानी, जिला महामंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री मनोज जोशी, हवालबाग मंडल महामंत्री मनीष सिंह बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, ललित कनवाल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version