Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण का शासनादेश जारी होने और शिलान्यास होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया आभार

अल्मोड़ा नगर स्वागत छत के पास में बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण का आज सरकार द्वारा शासनादेश जारी करने तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का शिलान्यास करने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया साथ ही मुख्यमंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

अल्मोड़ा में काफी समय से पार्किंग की आवश्यकता

बता दें कि अल्मोड़ा नगर में लंबे समय से पार्किंग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा की सरकार द्वारा 7 करोड़ 64 लाख की आगणन धनराशि के सापेक्ष 3 करोड़ 9 लाख 86 हजार की धनराशि कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विभाग को दे दी गई है और आज ही उसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

आभार व्यक्त किया

नगर के लिए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, अजय वर्मा, अरविंद बिष्ट, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, सभासद व नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह रिक्खू , सभासद अमित साह मोनू, जगमोहन बिष्ट, दीप्ति सोनकर, लता बोरा, किरन पंत, लीला बोरा, राधिका जोशी, माया जोशी, बीना नयाल, प्रेमा मेर, मीना नेगी, बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, राहुल वोहरा, रमेश मेर, मनीष जोशी, सुनील जोशी, संजीव जोशी, आशीष कुमार, धर्मवीर आर्य, राजीव गुरुरनी, सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, करन टम्टा, नमन गुरुरानी, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार, लकी वर्मा, रमेश लाल, बंसीलाल कक्कड़, कंचन कुमार, अजय वर्मा, चंद्रा जोशी, आशीष गुरुरानी, हिमांशु, गौरव, दीक्षित जोशी, राकेश भंडारी, नरेंद्र बिष्ट, सुरेश सुयाल, शरद गुरुरानी आदि ने मुख्यमंत्री व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version