Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भतरौजखान पुलिस की कार्यवाही, एनडीपीएस एक्ट के 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा‌ द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी व वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
    
पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा Fir No-43/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम रोशन लाल आदि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम करणपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद को दिनांक- 21.04.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उपनिरीक्षक गंगा राम गोला प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- हे0कानि0 शादाब खान

Exit mobile version