अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 06.11.2024 को मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड, जनपद अल्मोड़ा शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। जो मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय, अल्मोडा में चुनाव अधिकारी कु० अस्मिता जलाल, महिला उपाध्यक्ष तकनीकी संगठन (उद्यान) जनपद अल्मोड़ा एवं गोविन्द सिह जलाल अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ अल्मोड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया।
जिसमें निम्न पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष – किशन सिंह बिष्ट
उपाध्यक्ष – हिमांशु पाण्डेय
जिला मंत्री – विजय भट्ट
कोषाध्यक्ष – जगदीश सिंह बिष्ट
सलाहकार – नारायण सिंह बिष्ट
संरक्षक- रेखा तिवारी
सम्पेक्षक – पंकज स्वरूप
सदस्य – ज्योति प्रकाश सिंह अल्मियों, मंजू पाठक, संजय कुमार लोहनी