Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिंचाई विभाग के मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन, कार्यकारिणी का किया गया गठन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में सिंचाई विभाग के मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

इस मौके पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आनंद बल्लभ पंत को शाखाध्यक्ष चुना गया। वहीं विशाल शर्मा शाखा सचिव, आकाश सिंह को संरक्षक, अंकित पंत को उपाध्यक्ष, प्रकाश सिंह कफलिया को कोषाध्यक्ष, सुधा रावत को आडिटर चुना गया। चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष ललित जोशी, जिला सचिव ललित मोहन भट्ट रहे।

Exit mobile version