Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की गिरफ्त में आया बाइक चालक, शराब के नशे में दौड़ा रहा था बाइक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
         
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक 15/08/2024 की सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान वाहन सं0- UK18E0398 प्लसर का चालक दरबान सिंह निवासी दन्या बिना कागजात शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। पुलिस का यह चेकिंग अभियान जारी है।

Exit mobile version