Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर रपटी बाइक, घायल‌ हुआ युवक, पुलिस जवान ने प्राथमिक उपचार से पंहुचाई राहत


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सुबह सल्ट क्षेत्र में क्रोकोडाइल पॉइंट के पास एक बाइक रपट गई ।

पुलिस जवान का जताया आभार

जिसमे इस बाइक में सवार युवक अमित रावत निवासी कसार धुमाकोट चोटिल हो गया। तभी ड्यूटी में तैनात थाना सल्ट के कानि0 अमरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। युवक के सिर व चेहरे पर चोटें आयी थी जिनसे रक्तस्राव हो रहा था, जवान द्वारा तत्काल घायल युवक का प्राथमिक उपचार मरहम पट्टी आदि की गयी और पूछताछ में घायल युवक द्वारा बताया कि वह रामनगर की ओर जा रहा था। घायल युवक को उसके मित्र के साथ गंतव्य को रवाना किया गया।

Exit mobile version