Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाइक में तीन सवारी बैठाकर दौड़ाई बाइक, पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इंटर सेप्टर प्रभारी को जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्ल्घंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

जारी है पुलिस का चैकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक – 23.11.2023 को यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी अयूब अली मय हमराह हे0 कानि0 सुनील कुमार कानि0 ललित बिष्ट द्वारा चेकिंग के दौरान रघुनाथ सिटी माँल के पास बाईक संख्या- UK04K- 0760 का चालक मुकेश सिंह बिना कागजात, बिना लाईसेंस के बाईक में तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए बाईक को सीज किया गया। चेकिंग अभियान जारी है।

Exit mobile version