Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाइक सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर , दोनों गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा जिले जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा एनटीडी के पास एक बाइक सवार युवक ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल रेफर कर दिया।

बाइक सवार युवक ने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी अनुसार नगर के एनटीडी क्षेत्र में सोमवार शाम राजपुरा निवासी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने घर को पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सर के बल सड़क पर जा गिरी। वहीं बाइक सवार को भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल किया रेफर

मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेस अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सर में चोट आई है। वहीं युवक के भी हाथ पैर और सर में गंभीर चोटे आई है। फिलहाल मामले में किसी की ओर से कोतवाली में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है

Exit mobile version