Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, किया याद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 02 अक्टूबर को धूमधाम से महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया।

वितरित की मिठाई

इस मौके पर ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी देवेंद्र पींचा द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर एसएसपी द्वारा अल्मोड़ा पुलिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन  किया गया। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया।
      
रहें मौजूद

समारोह में सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम,निरीक्षक एसआईयू सुरेश चन्द्र,निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता,पीआओ प्रमोद पाठक,लाईन सूबेदार मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
     

Exit mobile version