Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई जयंती, आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज देश के दो महान सपूतों, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।

देश के लिए किए योगदान पर डाला प्रकाश

इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कांग्रेस जनों द्वारा इन महान विभूतियों को उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके साहस, संघर्ष, और सेवा की सराहना की।‌ वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि वह देश के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने कई आर्थिक और सामाजिक सुधार देखे। उनकी दृढ़ता का उदाहरण 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत में देखने को मिला। इसके अलावा, गरीबी उन्मूलन और हरित क्रांति जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने समाज के गरीब और वंचित वर्गों के जीवन को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।

रहें मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, रमेश नेगी, प्रकाश पांडे, प्रकाश बिष्ट, जगदीश तिवारी, नवीन चंद्र, विपुल कार्की आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version