Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की धूमधाम से मनाई गई जयंती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हवालबाग मंडल में स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायीं गयी।

जीवनी पर रखीं बातें

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट जी रहे। मुख्य वक्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर अपनी-अपनी बात रखी।

यह लोग रहें उपस्थित

इस बैठक की अध्यक्षता हवालबाग मंडल के अध्यक्ष संजय बिष्ट ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुंदर मटियानी जी ने किया। बैठक में मंडल मंत्री मुन्नी मस्यूनी, पूर्व हवालबाग़ मंडल अध्यक्ष पूरन मस्यूनी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील बिष्ट, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा बालम मेहता, बूथ अध्यक्ष दीपक नेगी, सुनील नेगी, महिपाल भोज, नीरज रावत, श्याम मेहता सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version