March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: लोक दिवस के रूप में मनाया गया प्रसिद्ध रंगकर्मी स्वर्गीय ब्रिजेन्द्र लाल साह का जन्मदिन

प्रसिद्ध रंगकर्मी स्व0 ब्रिजेन्द्र लाल साह के जन्म दिवस और ब्रिजेन्द्र लाल साह थिएटर सोसायटी अल्मोड़ा के पांच वर्ष पूर्ण होने पर इस दिन को लोक दिवस के रूप में मनाया गया।

स्व0 ब्रजेन्द्र लाल शाह के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाया जाएगा

संस्था के निदेशक भास्करानंद ने संस्था की गतिविधियों व क्रिया-कलापों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही संस्था के कोषाध्यक्ष कमलेश पांडे ने संस्था के 5 वर्षों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था के मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल का कहना है कि रंगकर्मी स्व0 ब्रजेन्द्र लाल शाह के जन्मदिवस को आगामी वर्षों में और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा ब्रजेन्द्र लाल शाह थिएटर सोसाइटी के द्वारा 5 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर प्रकाशित अल्मोड़ा रंगों का शहर स्मारिका का विमोचन किया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि ब्रजेन्द्र लाल शाह जैसे रंगकर्मियों ने इस नगर की संस्कृति को बनाया है। भविष्य में संस्था को भरपूर सहयोग दिया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संस्था के कलाकार लोककला व रंगमंच को बचाये हुए हैं।आकाशवाणी के केंद्राध्यक्ष प्रतुल जोशी ने ब्रजेन्द्र लाल शाह, मोहन उप्रेती पीठ की स्थापना के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष बात रखी।इस अवसर पर लोक कलाकार गोपाल चम्याल, लता पांडे एवं दीवान कनवाल ने स्व0 ब्रजेन्द्र लाल शाह के गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मंच का संचालन मीता उपाध्याय एवं आभार पत्रिका के संपादक डॉ ललित चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट साहित्यकार कपिलेश भोज, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, संजय साह( रिक्खू), रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, गोपाल चम्याल, लता बोरा, लता पांडे, दीवान कनवाल, डॉ हयात सिंह रावत, डॉ पवनेश ठकुराठी, नीरज भट्ट, भुवन जोशी, राजेश बिष्ट, सुशील साह, प्रत्यूष पांडे, नवीन बिष्ट, पद्मश्री डॉ ललित पांडे, कमल जोशी, एल0 के0 गुरूरानी आदि लोग मौजूद रहे।