Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, गैरसैण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा सदन के की गई तोड़फोड़ पर जताया आक्रोश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कांग्रेस द्वारा गैरसैण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान  अमर्यादित व्यवहार किए जाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या किए जाने के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन किया गया।

जताया विरोध

जिस पर अल्मोड़ा में आज दिनांक 22 अगस्त को चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। कहा कि काग्रेस पार्टी,  विधायको द्वारा जिस तरह मानसून सत्र नही चलने दिया गया, जिस तरह इन्होने जनता के व विकास से जुड़े मुद्दों व विधेयक पारित नही होने दिये ओर सदन मे हो हल्ला कर अशांति फैला कर व्यवधान पैदा किया गया। इन सभी कांगेस के कृत्यो से उत्तराखंड की जनता आहत हुई है। कहा हमारी उत्तराखंड कि युवा पीढ़ी भी काग्रेस के ऐसे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से आहत हुई है।

रहें उपस्थित

आज पुतला दहन कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,महापौर अजय वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, कोऑपरेटिव बैक अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व राज्यमंत्री सिकन्दर पवार, नगर अध्यक्ष विनित बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भडारी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, पूर्व नगर महामंत्री पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, देवेन्द्रभट्ट, सभासद मनोज जोशी, रेडक्रास सोसाइटी से मनोज सनवाल, स्वास्थ्य विभाग मंत्री प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी, दिनेश मठपाल, नगर उपाध्यक्ष दीपा अधिकारी,कमला तिवारी,कविता बर्मा, ममता साह,किसान मोर्च हरीश कनवाल, ग्रामीण मडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व सभासद तिलोचन जोशी,मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक, नगर उपाध्यक्ष आनंद भोज,पूर्व छात्र सघ कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट भय्यु पुर्व जिला उप सचिव सदीप ऋवास्तव ,प्रधान किशन बिष्ट मनीष जोशी , नरेन्द्र बिष्ट फौजी, आशीष कुमार ,सतपाल बिष्ट, ललित मेहता,आनंद कनवाल, हयात बिष्ट, कमल बर्मा पवन जोशी,नीरज सागा ,रमेश लाल,आदी हजारो कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version