Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा नगर मंडल की बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन, सभी शक्ति केंद्रों में बनेगी बूथ कार्यकारिणी

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा की बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को गति देने तथा नगर क्षेत्र के सभी बूथों को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी शक्ति केंद्रों में अलग-अलग बैठकें आयोजित कर नगर के सभी बूथों की बूथ कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाली इन बैठकों के माध्यम से बूथवार कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।‌ बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी चुनावों को देखते हुए सभी बूथों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्रों की बैठकों के माध्यम से बूथ कार्यकारिणियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती प्रदान की जाएगी।

दी यह जानकारी

उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी और आम जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और सुझावों को संगठन तक पहुंचाने की भूमिका भी निभानी है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक अर्जुन बिष्ट ने बताया कि शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का आयोजन कर बूथों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है, जिससे आगामी चुनावों में संगठन की तैयारियां और अधिक प्रभावी हो सकें। बैठक के मुख्य वक्ता रमेश बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बूथ संगठन की भूमिका और चुनावी तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर जनसंपर्क आवश्यक है।

हुई चर्चा

बैठक में नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी दिनों में होने वाली शक्ति केंद्रवार बैठकों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। भाजपा नगर मंडल द्वारा सभी शक्ति केंद्रों में बैठकें आयोजित कर सभी बूथों की कार्यकारिणी के गठन का लक्ष्य रखा गया है।‌ पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका प्रदान की जाएगी।

रहें उपस्थित

बैठक का संचालन देवेंद्र भट्ट ने किया। बैठक में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक कैलाश गुरुरानी,नगर उपाध्यक्ष रक्षित कार्की, आशीष कुमार, दिनेश मठपाल, मीना नेगी, नगर व्यापर मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा,नगर मंत्री दीपा अधिकारी,आनंद भोज,मीरा मिश्रा, मनोज तिवारी, कमल वर्मा,दीपक भंडारी रमेश लाल, पार्षद राहुल जोशी, पार्षद संजय जोशी, पार्षद जगत तिवारी, पार्षद कृष्णा सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज सांगा, मंडल अनुसूचित मोर्चा सुधीर कुमार, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता साह,रमेश मेर, पंकज जोशी, ममता साह, शुभम रौतेला, सौरभ वर्मा, पुष्कर बिष्ट, खजान पांडे, अभिषेक तिवारी, चंदन रावत, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version