Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर फूंका चुनावी बिगुल, कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पाताल देवी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक का मुख्य केंद्र ‘डिजिटल प्रशिक्षण अभियान’ और संगठन की आगामी गतिविधियाँ रहीं।‌ बैठक के दौरान महिला मोर्चा की जिला सह-प्रभारी माला सौन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श सौन ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में संगठन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म सबसे सशक्त माध्यम हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री कविता साह ने किया। इस अवसर पर जिला सह-प्रभारी माला सौन का कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, जिला महामंत्री कविता साह, वंदना आर्य, जिला उपाध्यक्ष कमला जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमा जोशी, मंडल अध्यक्ष सरस्वती बिष्ट, सरिता सुयाल, ज्योति लटवाल, मीडिया प्रभारी नीमा वर्मा, जिला मंत्री विमला देवी, जिला उपाध्यक्ष बबीता आर्य, दीपिका बिष्ट, पुष्पा पिलखवाल, हेमा नगरकोटी सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version