Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा की बैठक, मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह बिष्ट संबोधन में कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए आज दिनांक 17/ 5 /2024 को प्रातः 11:00 से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धारकीतूनी पाताल देवी अल्मोड़ा में बैठक आयोजित की गई

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमें मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी अल्मोड़ा का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित व स्वागत किया गया। मंच पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,निकाय चुनाव संयोजक दर्शन रावत, पुर्व जिला अध्यक्ष अरविन्द बिष्ट मोजूद रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया।

कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने सम्बोधित करते हुए प्रभारी अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने भी संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों को निकाय चुनाव में अधिक से अधिक लोगों के नाम निर्वाचन लिस्ट में शामिल करने का सुझाव दिया और एकजुट होकर इस बार के निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलवाने  का आह्वान किया। प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी को लोकसभा चुनाव में भाजपा कि जीत की बधाई दी ओर सभी का लौकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर भागेदारी कर कड़ी मेहनत करने पर भी शुक्रिया अदा किया‌। साथ ही निकाय चुनाव में सभी को मजबूती से एकजुट होकर चुनाव लडने की नसीहत दी‌। कहा पार्टी जिस किसी को भी नगरपालिका अध्यक्ष का टिकट दे तो सभी को पाटी के निर्णय को स्वीकार करना होगा।

कार्यक्रम में रहें मौजूद

आज के कार्यक्रम में नगर  मंडल में रहने वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,समस्त जिला पदाधिकारी, नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी, नगर मंडल के सभी मोर्चो के पदाधिकारी,निकाय प्रकोष्ठ के जिला सयोजक व सह सायोजक,निकाय मतदाता सूची संशोधन के वार्ड वार बनाए गए संयोजक व सह संयोजक, निर्वाचित सभासद मोजूद रहे‌। उपस्थित लोगों में डा,एस एस पथनी, वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भंडारी, जिला उपाध्यक्ष बिना नयाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला मंत्री महेश विष्ट, संजय डालाकोटी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज बर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, आईं टी संयोजक गोविंद मटेला, नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह, गोपाल जीना, अजय बर्मा,संजय साह रिकृखु,,डा, गोविंद लाल, चन्द्र जोशी, मीना जोशी,तारा जिना, श्याम पांडे,पारस कांडपाल,संजय टम्टा,दिक्षात पवार,अजय बर्मा,दीपक कपूर, दिनेश मठपाल , चन्दन रावत, चन्दन बहुगुणा,पियुष कुमार, जगमोहन बिष्ट, धर्मवीर आर्य, मुकुल कुमार,सोरभ वर्मा, विनीत बिष्ट, तसलीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version