अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज चौघानपाटा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा बार-बार राज्य विरोधी बयानबाज़ी, समाज विरोधी, और जनभावनाओं के अपमान के विरोध में एक “बुद्धि-शुद्धि यज्ञ” का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
शुद्धि यज्ञ का आयोजन
इस यज्ञ में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर ईश्वर से कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुतले का निंदनीय रूप से पुतला दहन, कांग्रेस द्वारा भ्रामक विरोध प्रदर्शन अन्य झूठे आरोपों के प्रति की जा रही टिप्पणियों के विरोध में आज सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सम्मानजनक आचरण और राष्ट्रीय भावना की पुनर्स्थापना के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप सांस्कृतिक और शांतिपूर्ण विरोध के रूप में यह यज्ञ किया गया है उन्होंने कहा जब राजनीति में मर्यादा टूटने लगे, तब समाज को आध्यात्मिक चेतना से मार्ग दिखाना चाहिए।”
कहीं यह बात
मेयर नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा ने कहा कि यह यज्ञ उन राजनीतिक दलों और नेताओं की विवेकहीन टिप्पणियों और उत्तराखंड विरोधी मानसिकता के विरोध में किया गया जो बार-बार उत्तराखंड की एकता, संस्कृति के प्रति अपमानजनक वक्तव्य दे रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि यह यज्ञ – राष्ट्रविरोधी विचारधारा का सांस्कृतिक विरोध और राज्य की जनता को सकारात्मक और आध्यात्मिक संदेश देने व ईश्वर से प्रार्थना कि भटके हुए नेताओं को सद्बुद्धि प्राप्त हो,जब शब्दों से मर्यादा टूटे, तब संस्कृति ही समाधान है। बुद्धि-शुद्धि यज्ञ हमारी परंपरा का सशक्त उत्तर है।”
रहें उपस्थित
इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मेयर अजय वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिल्खवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा कैलाश गोस्वामी, गोस्वामी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजीक अंसारी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा त्रिलोक राम,नगर महामंत्री देवेन्द्र भट्ट जी, सौरव वर्मा, मनोज तिवारी, त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल, वरिष्ठ नेता रंजीत भंडारी, कैलाश गुरुरानी,रमेश धपोला, कमला तिवारी, प्रीति रस्तोगी,जगदीश नगरकोटी, पार्षद अभिषेक जोशी, रमेश मेर,प्रमोद पवार, कृष्णा नेगी, गौरव भंडारी, हिमांशु लोहनी, गिरीश पाण्डेय, सलमान अंसारी, अभिषेक तिवारी, विपीन बिष्ट, नीरज सांगा,निशा बिष्ट, कविता वर्मा, शुभम रौतेला आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।