Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा के विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने घर घर जाकर लोगों से मतदान की अपील की

आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा द्वारा घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा जी ने पिलखा,कसुन, खनून, मलेरा, पाखुडा,जियोली हवालबाग, लाईनस्टेट में प्रचार किया।

जनता का सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया-

उन्होंने अपने कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार के लिए उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 1 पेंशन महा लक्ष्मी किट किसान सम्मान निधि के बारे में जनता के सामने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से लेकर धारा 370 हटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वही किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किया है, भाजपा ही करती है और करेगी। भाजपा के द्वारा उत्तराखंड बनाया गया जिसका समुचित विकास ही उसकी प्राथमिकता है। प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को गति देने का कार्य भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को जनता उनके पक्ष में मतदान करके उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देगी।

यह लोग रहे शामिल-

प्रचार में उनके साथ प्रकाश बिष्ट सुनील बिष्ट , संजय बिष्ट अजय मेहता गोकुल मेहता ,पूरन मुसयूनी, जगदीश तिवारी सुरेंद्र मेहता केवल मुसयूनी, श्याम मेहता,पारस काण्डपाल, आनंद डंगवाल,बालम मेहता,हेम कनवाल,उम्मेद कनवाल,रमेश बिष्ट,गोपाल रॉयल,हरीश नेगी,पन दा जगदीश मुसयूनी, सुंदर मटियानी,राहुल मिश्रा शामिल रहे।

Exit mobile version