Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा ने “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने पर आयोजित की कार्यशाला, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज ताकुला मंडल में “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  राजीव गुरुरानी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में “सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध भारत” की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अपने कहा कि “2014 के बाद देश में युगांतरकारी परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनमें धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, नागरिकता संशोधन अधिनियम, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्रांतिकारी कदम शामिल हैं।”

योजनाओं की दी जानकारी

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र को धरातल पर उतारकर गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की हैं।कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जनता के बीच जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित करना है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुँच सके। अतिशीघ्र शक्तिकेंद्रो में चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
रहें उपस्थित

सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी पंचायत चुनाव में सभी लोग मिलकर काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराएगी। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंच कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, संचालन मंडल महामंत्री बिरेंद्र बिष्ट एवं भूधर भाकुनी ने किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, मदन सिंह बिष्ट कार्यक्रम संयोजक,
दान सिंह नगरकोटी सह संयोजक, कुन्दन सिंह नेगी सह संयोजक, जगदीश पन्त मण्डल उपाध्यक्ष
जगमोहन पिलख्वाल मण्डल उपाध्यक्ष, योगेश बाराकोटी, दीपक भाकुनी मण्डल उपाध्यक्ष राजू नेगी,‌ हेम लोहनी, कुन्दन सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह विष्ट,लक्ष्मण राम, ठाकुर राम, नन्दन सिंह,सोहन कुमार, राहुल कुमार, गोविन्द प्रसाद, अशोक सिंह भोज, अशोक सिंह विष्ट, दिवान सिंह कार्की, जगदीश सिंह गुसाईं, विजय वर्मा, महेन्द्र सिंह, सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version