Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा ने सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का किया आयोजन, लिया यह संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पातालदेवी स्थित पार्टी दफ्तर में यह सम्मेलन आयोजित हुआ।

सम्मेलन का आयोजन

जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल ने दीप जलाकर किया। मुख्य वक्ता पिलख्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो इस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को शिखर तक ले जा रही है। कहा कि हमारी पार्टी में जितने भी सक्रिय सदस्य बने हैं, सभी का पार्टी में योगदान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एके सिंकदर पवार, धमेंद्र बिष्ट, रमा जोशी, लता पांडे, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, महिपाल बिष्ट, देवाशीष नेगी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, प्रेम लटवाल, राधिका जोशी, रेखा आर्य, जगत भट्ट, मनीष जोशी, संदीप श्रीवास्तव, राजा खान, चन्दन लाल टम्टा, नेहा उप्रेती, चन्दन रावत, सुरेश लोहनी, जगदीश नगरकोटी, एस कुमार, एनएस पथनी, भगवान रावल, जगमोहन बिष्ट, रविंद्र खोलिया, मनीष बिष्ट, कमल अधिकारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version