अल्मोड़ा: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दी गई टिप्पणी को लेकर आज सोमवार को अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका।
की जमकर नारेबाजी
आज सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा पर एकत्र हुए। यहाँ उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गहरी ठेस पहुंचाई है। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान पूरे देश का अपमान है, जिसे भाजपा और देश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा ने मांग की है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
रहे उपस्थित
पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला मंत्री सुशील बिष्ट, पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, त्रिलोक राम, प्रकाश भट्ट, रेखा आर्या, आनंद सिंह कनवाल, जगत तिवारी, पंकज भाकुनी, अभिषेक जोशी, मदन सिंह बिष्ट और जगदीश नगरकोटी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।