Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस दिन से भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान, रखा यह लक्ष्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजपा मण्डल स्याल्दे द्वारा पार्टी सदस्यता अभियान की तैयारियो को लेकर आज
गैस्ट हाउस गोलधार स्याल्दे मे अपने मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

भाजपा का सदस्यता अभियान

बताया कि जिसमे आगामी 01 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए कार्यशाला मे सदस्यता अभियान को प्रभावी  व सफल बनाने के लिए समस्त शक्ति केंन्द्रो व बूथों पर संयोजको सह संयोजको की नियुक्ति की गयी है जो प्रतिदिन की सदस्यता रिपोर्ट मण्डल को देंगे। अभियान 1 सितम्बर से चलकर 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक बूथ पर 200 लोगो को सदस्यता का लक्ष्य किया गया।

रहें मौजूद

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कुंन्दन लाल, महामत्री हरीश बंगारी, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक सुरेंन्द्र घुग्त्याल, सह संयोजक  हरीश नैलवाल, नरेंन्द्र बिष्ट,कृपाल दत्त ढौढियाल,बाला दत्त,प्रेम गिरी गोस्वामी,अशोक तिवारी,पूरन पंचोली,सुरेंन्द्र बंगारी,गणेशीराम,यशवन्त पटवाल,नन्दन सिंह,पूर्णानन्द,केशव गिरी,जानकी बंगारी,सरिता माहोडी,अनूप सिंह,पूरन चंन्द्र दिनेशराम,मोहन सिंह,हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version