Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, उनके आदर्शों पर चलने व समाज में समरसता, समानता फैलाने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई।

लिया यह संकल्प

नगर के एनटीडी स्थिति वाल्मीकि पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही महर्षि वाल्मीकि के किए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसी अमर कृति की रचना कर भारतीय संस्कृति को अमरत्व प्रदान किया। उनका जीवन समाज में समानता, समरसता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में समरसता, समानता और स्वच्छता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

रहें मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, नरेंद्र आगरी, चंदन लाल टम्टा, रेखा आर्या, मनोज जोशी, देवेंद्र भट्ट, सीएल टम्टा, रवि कुमार, कैलाश गुरुरानी, आनंद भोज (अन्नू), जगत भट्ट, जगमोहन बिष्ट, सौरभ वर्मा, हेमेंद्र मटियानी, सोनी पवार, कुसुम पवार, मानविका पवार, सुमन पवार, दीपा पवार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version