Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथों मे सम्पर्क अभियान जारी, जन-जन तक पंहुचा रहें सरकारी की उपलब्धियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा नगर मे लगातार बूथों मे सम्पर्क अभियान जारी है।

कार्यकर्ताओं का संपर्क अभियान

इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बूथ संख्या 141 जिला उद्योग केंद्र मे पर जाकर सम्पर्क किया। साथ ही रघुनाथ सिंह चौहान ने सरकार की उपलब्धियों को आम जन के सामने रखा। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व मे आज भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को आम जनता के मध्य रखने का कार्य कार्यकर्ताओ ने रखने है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने एक बूथ संख्या 138 का दौरा किया। जिला उद्योग केंद्र के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की।
बूथ संख्या 121 दुगालखोला मे  अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश व राज्य में विकास की गंगा बह रही है। हर क्षेत्र मे लगातार विकास हो रहा है। वह नगर निगम क्षेत्र मे भी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल ने बूथ संख्या 150 एन टी डी मे दौरा किया। पूर्व जिलामंत्री संदीप श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 147 , जगत भट्ट ने बूथ संख्या 146 ,मनीष जोशी ने बूथ संख्या 118 मे दौरा किया।

कहीं यह बात

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के दिये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य कर रहा है। बूथ बूथ मे जाकर कार्यकर्ता प्रवास कर रहे है और सरकार के कार्यो को आमजन तक पहुँचा रहे है।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम मे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार,
धर्मवीर आर्या, नवीन बिष्ट, प्रमोद पवार,देवेंद्र भट्ट, अनुप कुमार, आशीष कुमार,जगदीश नगरकोटी,गौरव कांडपाल,आशीष कुमार,राजिक अंसारी, रमेश लाल, पियूष कुमार, पार्षद राहुल जोशी ,पार्षद संजय जोशी, पार्षद विजय भट्ट, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version