Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रचार जारी, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के  निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के नेतृत्व में रैलापाली वार्ड में भ्रमण किया।

दी यह जानकारी

साथ ही 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों के जिताने का अनुरोध किया। आज भारतीय जनता पार्टी में विनीता नगरकोटी व अर्श को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललित लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में विकसित भारत की सोच दिख रही है। नरेंद्र मोदी ने कहा है इस संकल्प पत्र को धरातल में उतारने के लिए मैं अपना पूर्ण समर्पण दिखाऊंगा। तीन करोड़ लखपति दीदी हो या 80 करोड़ लोगों को अगले पाँच साल मुफ्त राशन का विषय हो इसे जारी करना एक एतिहासिक निर्णय है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि वन नेशन,वन इलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषय को संकल्प पत्र में रखकर भाजपा ने अपने विजन को आमजन के सामने रख दिया है। वही 3 करोड़ घर बनाने का संकल्प हर व्यक्ति को छत देना एक बेहद महत्वपूर्ण निर्णय है‌।

प्रचार में रहें उपस्थित

आज प्रचार दल में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व जिलामंत्री विनीत बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवन भाष्कर सिंह राठौड़, प्रेमा मेर, सीमा गुंसाई, मदन बिष्ट, प्रकाश पंत, नन्दा सिंह दशोनी, ललित पंचपाल,दीवान सिंह फर्त्याल, उम्मेद सिंह, रोहित साह, विजय चौहान, अजय साह, कंचन बिष्ट, यश साह, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version