Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोनिवि अधिशाशी अभियंता का किया घेराव, जाखनदेवी सड़क को दुरस्थ करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोनिवि अधिशाशी अभियंता का घेराव किया। साथ ही जाखनदेवी सड़क को दुरस्थ करने की मांग की।

कहीं यह बात

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय से नीचे को जाने वाले रास्ते में सुरक्षा दीवार जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, जाखनदेवी मार्ग में तीन माह में ही बिछाया गया डामरीकरण उखड़ गया है और जगह-जगह गड्ढे बन गए है। जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विभाग पर सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाया।

दी यह चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि जल्द सुरक्षा दीवार और सड़क मार्ग को सही नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मंत्री देवाशीष नेगी, अशोक गोस्वामी, कृष्ण बहादुर सिंह, अभिषेक जोशी, मदन बिष्ट, हिमाल शर्मा, उमेश गौड़, प्रखर पंत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version