Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली सिंदूर सम्मान यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जताई खुशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंदूर सम्मान यात्रा निकाली।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी को किया गोरवान्वित

यह सम्मान यात्रा का आयोजन नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा से शहीद तिराहा तक निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथो में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगा रहें थे। कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकार मात्र 90 मिनट में ही पाकिस्तान के 11 एयरबेस ध्वस्त किए गए और 100 से अधिक आतंकियों का सफाया कर भारत की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की गई।

रहें शामिल

इस सम्मान यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, धमेंद्र बिष्ट, लीला बोरा, हरीश कनवाल, लोकेश कालाकोटी, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, कुंदन लटवाल, आनंद कनवाल, अमित बिष्ट, रवि चौहान, किरन पंत, सुंदर मटियानी, संजय बिष्ट, नवीन बिष्ट, ललित लटवाल, राहुल खोलिया, किशन सिंह बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, मनीष बिष्ट, मंगल बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version