Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा युवा मोर्चा ने लगाई चौपाल, अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने पर दिया जोर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजपा युवा मोर्चा ने युवाओं को जोड़ने के लिए चौपाल की शुरुआत कर दी है।

400 पार के नारे को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह

जिसमें आज गुरुवार को बालेश्वर वार्ड में चौपाल आयोजित हुई। जिस पर नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने कहा कि युवा मोर्चा उन सभी युवाओं से संवाद करेगा। जिन्होंने केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लिया है या पहली बार भारतीय लोकतंत्र में अपना मत का उपयोग करेंगे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला, युवा, किसान, गरीब को सशक्त करते हुए आगे बढ़ रही है। इसी को आधार मानते हुए सरकार की योजनाओं से इन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए आग्रह किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर नगर मंत्री मोहित बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, राहुल बिष्ट, राकेश भंडारी, दीपक लोहनी, आदि बिष्ट, हर्षित बिष्ट, विवेक सांगा, प्रेम डालाकोटी, पारस कांडपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version