अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी की “लाभार्थी सम्पर्क अभियान” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को हुआ।
यह रहें मुख्य अतिथि
इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने की। संचालन रवि रौतेला ने किया। बैठक पाताल देवी भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा कार्यालय में चार जिलों कि कार्यशाला प्रातः 11-30 से आयोजित हुई। लाभार्थी सम्पर्क अभियान में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता लोक सभा प्रभारी दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, लोकसभा के संयोजक व दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, लोकसभा सह प्रभारी दीपक मेहरा, लोकसभा संयोजक लाभार्थी सम्पर्क अभियान के गणेश भण्डारी,लाभार्थी सम्पर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक व दर्जा राज्यमंत्री रमेश गढ़िया,बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क सह संयोजक, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक रवि रौतेला, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, जिला अध्यक्ष बागेश्वर इन्द्र फर्स्वाण, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी, उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ
सभी अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुरेश भट्ट का स्वागत पुष्प गुच्छ व शाॅल ओढ़ाकर अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी ने किया। अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ मालाओ से शाल ओढ़ाकर सम्मान ,स्वागत जिला अध्यक्ष बागेश्वर इन्द्र फर्स्वाण, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी,व लोकसभा सह संयोजक रवि रौतेला ने किया। मंच संचालन लोकसभा सह संयोजक रवि रौतेला ने किया। इस कार्यक्रम में सभी चार संगठनिक, जिलों, अल्मोड़ा, रानीखेत,बागेश्वर, पिथोरागढ़ से आए रहे लोकसभा, विधान सभा विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,व संयोजक,सह संयोजक सभी का टीका मालाओं से स्वागत हुआ। कार्यक्रम में सभी जिलों, मंडलों से अपेक्षित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी से करें संपर्क
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता सुरेश भट्ट जी ने सभी पदाधिकारियों को लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत जानकारी व प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे सभी पदाधिकारियों को अपने बुथो मैं जाकर केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी से सम्पर्क करना है और कैसे हर लाभार्थी तक पहुंचना है। उस बूथ के हर लाभार्थी से सम्पर्क करना है। जिसने एक से ज्यादा सभी योजनाओं का लाभ लिया है। हर बूथ पर एक से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला है उनको अपने सहयोगी के रुप में कार्यकर्ता तैयार करना। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित कर उन्हें मजबूत बनाए हर लाभार्थी से जिसने पी एम आवास,किसान फसल बीमा योजना,व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है उनकी एक वीडियो बनाकर सरल ऐप,या नमो ऐप में डाउनलोड करें। यह कार्यक्रम 1 मार्च से 3 मार्च तक पूर्ण करना है। उन्होंने बताया डाटा के अनुसार मंडल के अन्तर्गत कार्यकर्ताओ को लाभार्थियों से सम्पर्क करने हेतु 20 से 40 लाभार्थी सम्पर्क करने वाले कार्यकर्ता को उस बूथ के लाभार्थियों का नाम आवंटन करना है, प्रत्येक मंडल में 11 से 18 फरवरी के बीच लाभार्थी से सम्पर्क करने वाले कार्यकर्ता का प्रशिक्षण करना, सम्पर्क करने वाले कार्यकर्ता को स्टीकर ,हैडबिल्स, आदि लाभार्थी सम्पर्क को साहित्य देना ओर आउटरीच के दौरान इसका वितरण सुनिश्चित करना, कार्यकर्ता द्वारा लाभार्थी के नम्बर से केन्द्र द्वारा दिये गये नम्बर पर मिस्ड काल कराना ये सभी कार्य किए जाने हैं, उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी कि आज पूरे देश में 25 करोड़ लाभार्थी है जिन्होंने केन्द्र सरकार कि योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है,और 8, से 9 करोड़ लोगों ने 1 से ज्यादा अधिक योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त किया है। शिव सिंह बिष्ट ने भी संबोधित करते हुए जानकारी दी कि हमारे 6 करोड़ लाभार्थी का राष्ट्रीय कार्यालय में डाटा उपलब्ध है उन्होंने बताया कि 16,135 मंडलों के 25 हजार,व 278 मंडल पर 53,671 कार्यकर्ता हैं। उत्तराखंड में 9,5953 लाभार्थी तक सम्पर्क करना है। 9,830 लोगों को 5 जिलों में 24,8900 लाभार्थी तक पहुंचना है।
यह लोग रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट,शिव सिंह बिष्ट, बसन्ती देव, रमेश गढ़िया,दीपक मेहरा, गणेश भण्डारी, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, इन्द्र फर्स्वाण, गिरीश जोशी, रवि रौतेला, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला आई टी संयोजक गोविंद मटेला, मिडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, सभी मंडलो के अध्यक्ष व लाभार्थी संयोजक,सह-संयोजक तथानगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, महामंत्री रेखा आर्य आदि उपस्थित रहें।