Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा का बूथ चलो अभियान, कार्यकर्ताओं ने इन जगहों में किया जनसंपर्क, कहा- सरकार की योजनाओं का सबको मिल रहा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को भाजपा का बूथ संख्या 136 नगर पालिका बूथ में बूथ चलो अभियान चला।

कहा- सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा

जिस मे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। सिंह ने जातिवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी को जातियों से ऊपर उठकर देशप्रेम की भावना जगानी होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे बिना जानकारी के भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार किया है और सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है।

किया जन संपर्क

पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने बूथ संख्या 127 पर प्रवास किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत ने बूथ संख्या 126 मे प्रवास किया। मेयर अजय वर्मा ने पंचधारा बूथ 132 मे कार्यकर्ताओ से सम्पर्क साधा। बूथ संख्या 122 मे कैलाश गुरुरानी,128 मे बीना नयाल,130 धर्मेंद्र बिष्ट , 144 मे जगत तिवारी, 149 मे लीला बोरा मे प्रवास करते हुए कार्यकर्ताओ से सम्पर्क साधा।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, पंकज जोशी, संजीव जोशी, पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद पूनम त्रिपाठी,पार्षद अभिषेक जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, लीला बोरा , पार्षद देवेश बिष्ट, दर्शन रावत, राजीव गुरूरानी , अजय् वर्मा,  जगमोहन सिंह बिष्ट, सूरज बगडवाल, त्रिलोक रौतेला,प्रेम डालाकोटी ,हरीश नेगी, मोहित बिष्ट, राजीव भाकुनी, आदि बहुत कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Exit mobile version