Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा का सदस्यता अभियान जारी, अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली बैठक, किया यह आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। जिस पर आज सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अल्मोड़ा में सदस्यता अभियान की बैठक ली। पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में यह बैठक हुई।

की यह चर्चा

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का आहृान किया। बताया कि कैसे सदस्यता अभियान को और तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, दर्शन रावत, ललित लटवाल, गिरीश खोलिया, किरन पंत, निर्मला जोशी, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, आनंद डंगवाल, प्रकाश भट्ट, देवाशीष नेगी, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, लता पांडे, रमा जोशी, अरविंद बिष्ट, निखिल टम्टा, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, एके सिंकदर पवार, लीला बोरा, चंदन बहुगुणा, आशीष बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version