Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एआई इम्पैक्ट समिति में कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजयुमो ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, फूंका कांग्रेस का पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजयुमो ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

किया प्रदर्शन

जिस पर आज शनिवार को आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा में कांग्रेस का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी ने कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और देश की वैश्विक छवि को धूमिल करने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर पुतला फूंकने वालों में मेयर अजय वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज सांगा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री हरीश कनवाल, मंडल अध्यक्ष लमगड़ा गौरव बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, नवीन बिष्ट, शुभम रौतेला, त्रिलोक रौतेला, राजेंद्र भंडारी, अभिषेक तिवारी, खजान पांडे, चंद्रशेखर पालीवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version