Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वाहनों के शीशे पर लगाई ब्लैक फिल्म, पुलिस चालान काटकर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक 20.04.2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना कस्बा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक को सख्त हिदायत दी।

Exit mobile version